National Civil Service Day 2023 | राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता हे ?

National Civil Service Day 2023 – राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 21 April, 2023 को मनाया जायेगा। हर साल 21 अप्रैल को भारत देश के विभिन्न सार्वजनिक विभागों में विभिन्न पद पर कार्य कर रहे सभी अधिकारियों की सराहना हेतु भारत देश में ‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस’ मनाया जाता है। देशभर में विभिन्न विभागों में अलग अलग पद पर काम कर रहे अधिकारी जो बारात प्रशासन को चलने में निरंतर कार्यरत हे। यह सभी अधिकारियो को प्रोत्साहन देने हेतु National Civil Service Day मनाया जाता हे।

जब स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में 21 अप्रैल को दिल्ली में स्थित मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सिविल सेवकों को ‘भारत का स्टील फ्रेम’ कहा था। मतलब की सिविल सेवक जो विभिन्न विभागों में या सरकार के विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं, देश की प्रशासनिक व्यवस्था के सहायक स्तंभों के रूप में कार्यरत हैं। सरदार पटेल के इन्ही विचारो को जीवित रखने के लिए 2006 से हर 21 अप्रैल को राष्ट्रिय सिविल सेवा दिवस के रूप में मानाने की शुरुआत की गई।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मानाने का उद्देश्य :

‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस’ को मानाने का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आप को नागरिको के लिए फिर से समर्पित और वचनबद्ध करना हे।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर पुरुस्कार :

इस दिवस के अवसर पर भारत देश के प्रधानमंत्री द्वारा पुरुस्कार देकर केंद्र और राज्य के अलग-अलग विभागों में किए जा रहे कार्यों को सम्मानित किया जाता है

लोक प्रशासन में किये जा रहे सराहनीय कार्यो के लिए प्रधानमंत्री पुरुस्कार ३ श्रेणी में दिया जाते हे।

  • इस योजना के तहत व्यक्तिगत रूप से या ग्रुप के रूप में या संगठन के रूप में सभी अधिकारी इस के पात्र हैं।
  • पुरस्कार में 1 पदक, स्क्रॉल और ₹100000 की नकद राशि दी जाती है।
  • 1 ग्रुप में कुल पुरुस्कार राशि 5 लाख हे, प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख रुपये का भागीदार होता हे।

इस कार्यक्रम में अधिकारी को देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे अधिकारियो के नए विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी मिलती हे। राष्ट्र के विकास के लिए सिविल सेवकों के योगदान को शब्दों में व्यक्त कर पाना मुश्किल है। इसलिए, 21 अप्रैल को सिविल सेवकों को राष्ट्र के लिए उनके अपार योगदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

who is the father of National Civil Service Day?

Charles Cornwallis

which day is celebrated on 21st april?

National Civil Service Day

Leave a Comment