बिहार किशोरी बालिका योजना 2023: Kishori Balika Yojana आवेदन फार्म, पात्रता

बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 – Bihar Kishori Balika Yojana 2023 : रजिस्ट्रेशन कैसे करे?, पात्रता, आवेदन फार्म

योजना का नामBihar Kishori Balika Yojana 2023
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
विभागसमाज कल्याण विभाग बिहार सरकार  
वर्ष2023
लाभार्थीबिहार राज्य की सभी बालिकाएं 
उद्देश्यराज्य की बालिकाओं में किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करना 
लाभराज्य की बालिकाओं में किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति की जाएगी 
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
Key Points of बिहार किशोरी बालिका योजना 2023

बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को पोषण संबंधी सुविधा प्रदान करने के लिए “बिहार किशोरी बालिका योजना” का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी वर्ग की बालिकाओं को पोषण मद और गैर पोषण मद का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि उनका स्वास्थ्य सशक्तिकरण को बढ़ाया जा सके। यह लाभ बालिकाओं को उनकी किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों को देखते हुए प्रदान किया जाता है। “बिहार किशोरी बालिका योजना” के तहत राज्य की केवल 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी बिहार राज्य की बालिका हैं और “बिहार किशोरी बालिका योजना” का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है।

बिहार किशोरी बालिका योजना 2023

बिहार किशोरी बालिका योजना को बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह योजना राज्य की बालिकाओं के लिए समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के माध्यम से मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत शुरू की गई है। बिहार किशोरी बालिका योजना के माध्यम से राज्य की 14 से 18 वर्ष की सभी वर्ग की बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु पोषण एवं गैर पोषण मद का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बालिकाओं को “बिहार किशोरी बालिका योजना” के माध्यम से टेक होम रेशन (THR) के रूप में पूरक पोषण आहार माह में 25 दिनों तक प्रदान किया जाएगा। यह लाभ बालिकाओं को उनकी किशोरावस्था में उनकी शारीरिक जरूरतों को देखते हुए प्रदान किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा केवल अभी 13 जिलों में ही उस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 जारी की गई है।

Kishori Balika Yojana 2023 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार बालिका किशोरी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों को पूरा करना है ताकि उनका शारीरिक विकास सही ढंग से हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा बालिकाओं को माह में 25 दिन का पोषाहार भी प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य बालिकाओं को पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषाहार सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर किशोरियों का पंजीकरण एवं पंजीकृत किशोरियों का आधार सत्यापन 15 फरवरी 2023 तक कराना आवश्यक है। किशोरियों का आधार सत्यापन होने के बाद ही उन्हें पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषाहार सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

Bihar Kishori Balika Yojana 2023 के तहत प्रदान किए जाने वाली अपूर्ण पोषण सामग्री

  • इस योजना के तहत सभी किशोरियों को लोहा और फोलिक एसिड का लाभ मिलेगा।
  • बिहार किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत बालिकाओं को स्वास्थ्य जांच और संदर्भ सेवाएं प्रदान की जाएगी।
  • पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा की सेवाएं प्रदान की जाएगी।
  • कौशल विकास और प्रशिक्षण की सुविधा बालिकाओं को प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की सभी बालिकाओं को अपनी आवश्यकताओं और व्यवहार के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किशोरियों को मासिक धर्म प्रबंधन और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी।

बिहार किशोरी बालिका योजना के 13 आकांक्षी जिलों की सूची

  • गया
  • औरंगाबाद
  • बांका
  • बेगूसराय
  • जमुई
  • अररिया
  • मुजफ्फरपुर
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • खगड़िया
  • नवादा
  • शेखपुरा एवं
  • सीतामढ़ी

Bihar Kishori Balika Yojana 2023 के लिए पात्रता

  • बिहार किशोरी बालिका योजना का लाभ लेने के लिए बालिका बिहार राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बिहार के सभी वर्ग की किशोरियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत केवल अभी बिहार के कुल 13 जिले की बालिकाओं को ही लाभ दिया जाएगा।

बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

  • बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन करने हेतु सबसे पहले बालिकाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्र जाकर आपको आंगनबाड़ी सहायिका से मिलना होगा और उन्हें बताना होगा कि आप किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं।
  • इसके बाद आपको आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा कर देना होगा।
  • सहायिका द्वारा बालिका का पंजीकरण और आधार सत्यापन करने के बाद, आपको एक रसीद दी जाएगी इस रसीद को आपको सुरक्षित रखना होगा।
  • इस तरीके से आप बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी।
  • किशोरियों का आधार सत्यापन होने के बाद ही उन्हें पूरक पोषण आहार और गैर पोषण सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Also Read : Mukhyamantri Swayam Sahayata Bhatta Yojana 2023

Lakshmibai Samajik Suraksha Pension Yojana 2023

Leave a Comment