झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023 | Vaikalpik Kheti Scheme 2023

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया

योजना का नामJharkhand Vaikalpik Kheti Yojana 2023
सम्बंधित विभागकृषि विभाग झारखण्ड सरकार
उद्देश्यराज्य के किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थीझारखण्ड राज्य के किसान नागरिक
लाभसूखा रोधी नस्ल के बीज अनुदान के साथ
आवश्यक दस्तावेजकिसान को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए। आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर बैंक खाता विवरण
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
कृषि निदेशालय झारखण्ड सरकार टोल फ्री नंबर1800-123-1136
झारखण्ड कृषि विभाग वेबसाइटhttps://kccjharkhand.in/
Key Points of झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023

Vaikalpik Kheti Scheme 2023 : झारखण्ड सरकार अपने राज्य के किसानों के विकास के लिए कई सारी योजनाए चलाती है जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल सके, किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो सके और साथ ही किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। झारखंड सरकार ने राज्य में किसानों की मदद हेतु वैकल्पिक खेती योजना 2023 नामक एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार  किसानों को उनके खेतों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने में सहायता प्रदान करेगी।इस बार राज्य में कुछ विस्तार में बहुत ही कम वर्षा हुयी है, जिसके परिणामस्वरूप झारखंड में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गयी और प्रदेश के किसान खरीफ फसलों की खेती करने में असमर्थ रहें। झारखंड सरकार ने इन्हीं मुद्दों को ध्यान रखते हुए किसानों को सूखे से बचाने और उन्हें निरंतर कृषि करने हेतु प्रेरित करने Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana का प्रारम्भ किया है। वैकल्पिक खेती योजना 2023 के अंतर्गत किसानो को सूखा रोधी नस्ल के बीज (विशेष बीज जो वास्तव में शुष्क मौसम को संभाल सकते हैं) अनुदान के साथ प्रदान किये जा रहें है।

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana

झारखंड सरकार और कृषि विभाग द्वारा Jharkhand Vaikalpik Kheti योजना 2023 को संचालित किया जा रहा हे। इस योजना के तहत किसानों को विशेष बीज प्रदान किये जायेगे जो कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी उगा सकते हैं। राज्य के किसानों को धान के साथ अरहर, उरद, कुलथी, मक्का, तोरिया, मूंग, ज्वार और मडुआ के छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज आर्थिक सहायता के रूप में दिए जायेगे। ये बीज कम वर्षा में भी बढ़ने में सक्षम होते हैं, इससे किसानों को सूखे के कारण खेती में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकती है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 5 लाख किसानों को लाभ दिया जायेगा।

झारखंड राज्य कृषि निर्देशक जी ने ट्वीट द्वारा यह सूचना दी है कि तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्य किसान FPO के CEO प्रिय रंजन से समन्वय स्थापित कर ब्लॉक चेन प्रणाली में पंजीकरण करा लें और जल्द से जल्द बीज खरीद लें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि कृषि विभाग झारखंड सरकार द्वारा वैकल्पिक खेती योजना के अंतर्गत  सुखा प्रतिरोधी कम अवधि रद प्रभेद PU-31 बीज 50% अनुदानित दर पर ₹64 प्रति किलो पर खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के FPO तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

Vaikalpik Kheti Yojana के तहत लाभ

  • इस योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानों को दिया जाएगा।
  • झारखण्ड राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा, सूखे से प्रभावित प्रदेश के खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानो को लाभान्वित किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को दलहन तिलहन एवं सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को धान की खेती के साथ-साथ अरहर, उरद, कुरथी, मक्का, मूंग, तोरिया, ज्वार एवं मडुवा जैसे छोटी अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज (ये बीज कम वर्षा में भी उग सकते हैं) अनुदान पर दिए जायेगे।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को सूखा पड़ने का कारण जो नुकसान हुआ हे उनकी भरपाई हो सकेगी, और इस योजना से फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के लाभार्थी किसानों को सूखारोधी कम अवधि वाले उड़द प्रभेद PU-31 बीजों को 50% अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसान बीजों को 64 रुपए प्रतिकिलो पर खूंटी जिले के ”तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड’ से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
  • ‘तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वाबलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड’ के सीईओ प्रिया रंजन से संपर्क कर राज्य के किसान ब्लॉकचेन सिस्टम पर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेज

  • किसान को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana के तहत आवेदन कैसे करे

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023 की स्थापना झारखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा राज्य में सूखे के कारण किसानों को खरीफ फसल उगाने में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए की गई हे। इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी के बदले सूखा सहिष्णु किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जायेगे। राज्य के इच्छुक किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गई सुचना अनुसार कार्य करना होगा।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को सबसे पहले ”तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड” सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से सम्पर्क करना होगा।
  • प्रिय रंजन से संपर्क करने के बाद, आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉकचैन सिस्टम में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा, आप इस योजना के अंतर्गत कम अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज को 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीद सकेंगे।

Jharjhand Vaikalpik kheti yojana 2023 का उद्देश्य क्या है?

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहन देना

झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना के तहत आवेदन कैसे करे ?

सबसे पहले ”तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालंबी सहकारी समिति लिमिटेड” सदस्य की FPO के CEO प्रिय रंजन से सम्पर्क करे
उसके बाद ब्लॉकचैन सिस्टम में रजिस्ट्रेशन करे
रजिस्ट्रेशन होने के बाद कम अवधि सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज को 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीद सकेंगे।

झारखण्ड वैकल्पिक खेती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हे ?

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
बैंक खाता विवरण

Leave a Comment