Madhya Pradesh Nari Samman Yojana – मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना : पात्रता, दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, आवेदन प्रक्रिया
योजना का नाम | MP Nari Samman Yojana |
घोषणा की गई | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा |
योजना का शुभारंभ | 9 मई 2023 |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं |
लाभ | राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दैनिक खर्च के लिए और 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर के लिए दिए जायेगे। |
आर्थिक सहायता राशि | ₹1500 (आर्थिक सहायता राशि ) + ₹500 (गैस सिलेंडर) = 2000 रुपए |
पात्रता | आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए केवल राज्य की महिला लाभ ले सकती हे। आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
मध्य प्रदेश के पूर्व नेता श्री कमल नाथ द्वारा राज्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देने हेतु ‘नारी सम्मान योजना योजना’ की शुरुआत की हे। नारी सम्मान योजना योजना के ज़रिए राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस आर्थिक राशि की मदद से महिलाएं अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 आर्थिक सहायता के रूप में दिए जायेगे और साथ ही ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। नारी सम्मान योजना से जुडी सारी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़े।
Table of Contents
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु “नारी सम्मान योजना” की स्थापना की गई हे। इस योजना की मदद से राज्य की महिलाओ को आर्थिक सहायता मिलेगी। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने हेतु और बेहतर जीवन यापन करने के लिए 9 मई 2023 को नारी सम्मान योजना को शुरू किया जाएगा। MP नारी सम्मान योजना की शुरुआत 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया से होगी। इस योजना केअंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। और इसके अलावा उन्हें सिलेंडर के लिए 500 रुपए भी दिए जाएंगे। महिलाओ को सरकार द्वारा कुल (1500+500) 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। नारी सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक राशि लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Bank Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना के तहत 9 मई से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती हैं तो इस योजना को सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा। ताकि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। MP Nari Samman Yojana के मदद से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेगी।
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के लिए पात्रता
- नारी सम्मान योजना का लाभ लेने हेतु आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाओ को मिलेगा।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हे।
- आवेदक महिला का खुद का बैंक खता होना चाहिए और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- समग्र आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
MP Nari Samman Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
9 मई से कमलनाथजी द्वारा छिंदवाड़ा जिले के परासिया में नारी सम्मान योजना की शुरुआत होगी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदक का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, उम्र, जन्म तिथि, वर्ग, निर्वाचन क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, दर्जकर्ता का नाम और महिला का मोबाइल फोन नंबर प्राप्त करते हैं। उसके बाद नारी सम्मान योजना अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन पत्र पूरा करने के बाद, आवेदनकर्ता को एक पुष्टिकरण भी प्राप्त होगा।
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को इस नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना हे।
https://computergyaan.in/wp-content/uploads/2023/05/91.jpg
- अब आप के स्क्रीन पर PDF के फॉर्म में ‘MP Nari Samman Yojana Application Form’ खुल जायेगा।

- अब आपको ये फॉर्म डाउनलोड कर के इसका प्रिंट आउट निकल लेना हे।
- फॉर्म का प्रिंट आउट निकल लेने के बाद इस फॉर्म में जरुरी जानकारी दयानपूर्वक दर्ज करे।
- फॉर्म में सारी जानकारी दर्ज कर लेने के बाद अब आपको मांगे गए जरुरी दस्तावेज फॉर्म के साथ अटैच करने हे।
- अब आपको यह फॉर्म सूचित कार्यालय में जाकर जमा कर देना हे।
- इस तरह से ‘नारी सम्मान योजना’ के अंतर्गत आवेदनकर्ता का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक कर दिया जायेगा।